कांगड़ा जिला से सशक्त नेता के रूप में उभर रहे राकेश पठानिया

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

नगर निगम धर्मशाला के चुनावों में भाजपा को मिली बढ़त के साथ जिला कांगड़ा के भाजपा नेता एवं वन मंत्री राकेश पठानिया की भी भाजपा में पैठ और बढ़ गई है। राकेश पठानिया को नगर निगम चुनावों के मध्यनजर धर्मशाला नगर निगम का चुनाव प्रभारी का दायित्व दिया गया था जिसको बखूबी निभाते हुए पिछले नगर निगम चुनावों में मिली मात्र 3 सीटों से बढ़ाकर 8 कर दिया है।

वहीं पार्टी से निष्काषित आजाद प्रत्याशी को फिर से भाजपा में शामिल करके बहुमत पेश कर दिया है। जिला परिषद चुनावों में भी राकेश पठानिया को चुनाव प्रभारी बनाया गया था। भाजपा से ही रूठे आजाद प्रत्याशियों को भाजपा में शामिल करके जिला परिषद में सरदारी भी हासिल की थी।

राकेश पठानिया का जिला में हुए इन दोनों चुनावों में भाजपा को मिली शानदार जीत से पार्टी में कद तो बढ़ा ही है साथ ही जिला कांगड़ा से भाजपा का सशक्त चेहरा सामने आ रहा है। नगर निगम चुनावों में 8 सीटें लेकर व अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों को भी साथ अपने साथ पार्टी में लाने का प्रयास कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...