कांगड़ा जिला में नौ अगस्त से आरंभ होगा स्वच्छता के लिए विशेष अभियान,स्वच्छता दूत लोगों को करेंगे जागरूक

--Advertisement--

Image

कांगड़ा जिला में नौ अगस्त से आरंभ होगा स्वच्छता के लिए विशेष अभियान, सात दिन तक चलेंगे कार्यक्रम, स्वच्छता दूत लोगों को करेंगे जागरूक, स्वच्छता जागरूकता के लिए मीडिया की सहभागिता भी जरूरी

धर्मशाला, 5 अगस्त- राजीव जस्वाल

देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य पर कांगड़ा जिला में स्वच्छ हिमाचल.स्वस्थ हिमाचल अभियान के तहत आम जनमानस को जागरूक करने के लिए नौ अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों एवं गैर सरकारी संस्थानों का भी सहयोग लिया जाएगा।

यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि नौ अगस्त को स्वछता प्रहरी दिवस मनाया जाएगा जिसमें स्वच्छता की शपथ दिलाइ्र जाएगी तथा स्वच्छता दूत भी चयनित किए जाएंगे जो कि अभियान को पंचायत स्तर पर पहुंचाएंगे।

दस अगस्त को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसमें ब्लाक तथा जिला स्तर पर गठित स्वच्छता कमेटियों की मीटिंग आयोजित की जाएगी इसके साथ ही स्वच्छता में मीडिया की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष अभियान आरंभ किया जाएगा।

11 अगस्त को स्वच्छ एवं पवित्र वातावरण दिवस आयोजित किया जाएगा जिसमें धार्मिक स्थलों की सफाई के साथ साथ तरल कूड़ा प्रबंधन व पर्यटन स्थलों के नजदीक प्लास्टिक का कचरा भी एकत्रित किया जाएगा जबकि होटल कारोबारियों के आवश्यक जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

12 अगस्त को स्वच्छ पानी स्वस्थ समाज दिवस के रूप में मनाया जाएगा इसमें पारंपरिक पेयजल स्रोतों की सफाई पर विशेष फोक्स रहेगा इसके साथ ही पेयजल भंडारण टैंकों में पानी की क्लोरीनेशन इत्यादि भी की जाएगी। 13 अगस्त को सार्वजनिक स्थलों की सफाई के लिए अभियान आरंभ किया जाएगा।

14 अगस्त को संकल्प से श्रमदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 15 अगस्त को व्यक्तिगत स्वच्छता वैश्विक स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाएगा| उन्होंने कहा कि सम्बन्धित शहरी स्थानीय निकाय, पंचायती राज संस्थानों द्वारा उनके द्वारा जिला को साफ.सुथरा रखने हेतु किए गए बेहतरीन कार्यों का मूल्यांकन कर प्रोत्साहित कर सम्मानित भी किया जाएगा।

सफाई अभियान के अतिरिक्त शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ऑनलाइन क्विज भाषण व चित्रकला प्रतियोगिताए नारा लेखन प्रतियोगिताए वाद.विवाद निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन भी किया जाएगा। इससे पहले एडीसी राहुल कुमार ने स्वच्छता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...