कांगड़ा कला संगम ने दी महान कवि संसार चंद प्रभाकर को श्रद्धांजलि

--Advertisement--

Image

कविताओं और गजलों में याद आए ‘प्रभाकर‘, फतेहपुर के नृसिंह मंदिर में मनाई पुण्यतिथि, जिले के कई साहित्यकार हुए शामिल

फतेहपुर – अनिल शर्मा

कांगड़ा कला संगम के तत्वावधान में वीरवार को फतेहपुर के नृसिंह मंदिर में प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार संसार चंद प्रभाकर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कांगड़ा कला संगम के अध्यक्ष शंकर सन्याल की अध्यक्षता में प्रभाकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें याद किया गया।

इस मौके पर कवियों और साहित्यकारों ने अपनी कविताओं और गजलों में प्रभाकर जी के संस्मरणों का भी वर्णन किया।

कांगड़ा कला संगम के अध्यक्ष शंकर सन्याल और महासचिव पंकज दर्शी ने कहा कि प्रभाकर जी की याद में कला संगम की ओर से फतेहपुर में एक पुस्तकालय खोला जाएगा और इसमें प्रभाकर एवं अन्य लेखकों की किताबें पढ़ने के लिए उपलब्ध करवाई जाएंगी।

इस दौरान साहित्यकार जतिंद्र शर्मा ने प्रभाकर जी पर लिखित शोध पत्र पढ़ा, वहीं कपिल मेहरा ने लोक संस्कृति पर प्रस्तुति दी।

गायक पवन सिंह ने चिट्ठी न कोई संदेश गजल पेश कर प्रभाकर जी को अपनी श्रद्धांजलि दी। शिव राज संन्याल ने ललित मोहन की पहाड़ी कविता पढ़कर सुनाई।

एनसी शर्मा बिस्मित ने अपनी पुस्तक झेहड़े के कुछ अंश पढ़कर सुनाए, वहीं, मंच का संचालन प्रतिभा शर्मा और पंकज दर्शी ने किया और अपनी रचनाएं भी पढ़कर सुनाईं।

कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी प्रस्तुति में किशोर धीमान ने लोकगीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम सिंह की गजल ने भी खूब तालियां बटोरीं। राम प्रसाद शर्मा ने प्रभाकर के लिखे काव्य खंड की कुछ पक्तियां पढ़कर सुनाई।

इसी प्रकार साहित्यकार सुभाषना भारती, भूपिंद्र भूपी, पूर्ण चंद और राजीव त्रिगर्ती ने पहाड़ी कविताएं पेश कीं। शायर पूर्ण चंद एहसान ने गजलों के साथ प्रभाकर जी को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान संसार चंद प्रभाकर जी के बेटे पंकज शर्मा की ओर से चायपान व भोजन का प्रबंध किया गया।

इस मौके पर मंदिर कमेटी प्रधान निर्मल सिंह, योगराज, सेवानिवृत डीएफओ अशोक सोमल, कलाकार अमन व अनमोल व अन्य लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...