कांग्रेस सेवा दल ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

कांग्रेस सेवा दल ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, जसवां प्रागपुर ब्लॉक की तहसील रक्कड में रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

जसवां प्रागपुर, आशीष कुमार

जिला कांगड़ा के जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र की तहसील रकड़ में कांग्रेस सेवा दल ने आज स्थानीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। जसवां प्रागपुर कांग्रेश सेवा दल के अध्यक्ष जगबीर सिंह गगी की अगुवाई में रक्कड़ बाजार से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों की सूची नायब तहसीलदार सतीश शर्मा को सौंपी।

 

साथ ही मांगों के पूरा ना होने की स्थिति में सरकार को अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। अपनी मांगों की सूची देते हुए गगी ने बताया कि रकड़ क्षेत्र में एस.डी.एम. कार्यालय का खोला जाना।

 

रककड़ क्षेत्र के सी.एच.सी. अस्पताल को अपग्रेड करना एवं इसे 24 घंटे के लिए जनता हेतु खोले जाना, तहसील रक्कड क्षेत्र की व्यास नदी सहित अन्य नदियों नालों में हो रहे अवैध खनन पर नियंत्रण लगाना, एवं ऐतिहासिक स्थल श्री काली नाथ महाकालेश्वर में अस्थि विसर्जन को लेकर सुव्यवस्था बनाना।

 

ज्ञापन में कांग्रेस सेवा दल के अन्य कार्यकर्ताओ पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पटियाल जिला युबा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सोनू नरीयाल यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शुभम नांगला युबा कांग्रेस के उपाध्यक्ष एबं ग्राम पंचायत रक्कड के उप प्रधान सुनील ठाकुर, ओ.बी.सी. ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन सोमराज ग्राम पंचायत भरोली जदीद के प्रधान अनीश धीमान, पूर्व उप प्रधान रक्कड नरेश ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं मोनू पटियाल, विशाल राणा, पवन कुमार विक्रम ठाकुर दिनेश कुमार सुभाष चंद करण ठाकुर विनोद कुमार रिंकू राणा अभिमन्यु जसवंत सिंह रणजीत सिंह उर्फ रीनू विनोद कुमार उर्फ धोबू कुलवंत चौधरी रमन आचार्य दिनेश आचार्य राकेश कुमार सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम रककड़ बाजार में एक रैली निकाली व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

 

जिसमें उन्होंने उपरोक्त स्थानीय मुद्दों को पूरा न किए जाने पर सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी करने के आरोप लगाए । वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से उक्त मांगों को ना माने जाने पर धरने पर बैठ जाने की चेतावनी दी है।

 

इस अवसर पर पत्रकारों के जवाब देते हुए कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष जगबीर सिंह गगी ने जमकर भड़ास निकाली एवं क्षेत्र की अनदेखी पर सवाल उठाए जनहित से जुड़े उपरोक्त मुद्दों को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने की मांग की।

 

उधर पुष्टि करते हुए नायब तहसीलदार सतीश शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि कांग्रेस सेवा दल द्वारा एक ज्ञापन मुख्यमंत्री महोदय के लिए प्राप्त हुआ है जो कि शीघ्र अति शीघ्र मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...