कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त, मुकेश अग्निहोत्री के लिए कर गए “बड़े ओहदे” का इशारा

--Advertisement--

Image

हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि अब एक ही जिम्मेदारी बचती है, वह भी आप एकजुट रहे और पांचों सीटें जितवातें हैं तो निश्चित तौर पर विश्वास है कि उस पर भी हाईकमान विचार करेगा। उनके इस संबोधन के साथ ही तालियों के साथ मुकेश अग्निहोत्री के नारे लगने हॉल में शुरू हो गए।

ऊना- अमित शर्मा

हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त इशारों ही इशारों में ऊना जिला से सीएम पद की दावेदारी को मजबूत कर गए। उन्होंने कहा कि ऊना जिले ने कांग्रेस की ओर से सौंपी गई हर जिम्मेदारी का निर्वहन बखूभी किया है। यदि अब विस चुनाव में पांचों सीटें कांग्रेस की झोली में डाली जाती हैं तो ऊना जिला को एकमात्र बची बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वह सोमवार को जिला कांग्रेस की बैठक में बोल रहे थे।

ऊना शहर में आयोजित कांग्रेस की बैठक में संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने ऊना जिला को हमेशा न्याय दिया है। ऊना को विस उपाध्यक्ष, मंत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, नेता विपक्ष पद की जिम्मेवारी दी है। अब एक ही जिम्मेदारी बचती है, वह भी आप एकजुट रहे और पांचों सीटें जितवातें हैं तो निश्चित तौर पर विश्वास है कि उस पर भी हाईकमान विचार करेगा।

उनके इस संबोधन के साथ ही तालियों के साथ मुकेश अग्निहोत्री के नारे लगने हॉल में शुरू हो गए। संजय दत्त ने कहा कि वह अब तक 68 में से 28 हलके में जा चुके हैं। आने वाले दो माह में 40 हलके में भी जाकर साथियों से मिला जाएगा। इस दौरान हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी, नेता की बात सुनी जा रही है।

अपने संबोधन में उन्होंने संगठन मजबूती पर जोर दिया और सबको एक साथ चलने का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कार्यकर्ता का सम्मान देने की बात कही। बैठक से पहले ऊना शहर में पहुंचने पर कांग्रेसियों ने सह प्रभारी का जोरदार स्वागत किया। बैठक हॉल में पहुंचते ही राकेश कालिया के समर्थकों ने उनके पक्ष में जोरदार नारेबाजी की। बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दौड़ में शामिल नेता भी पहुंचे हुए थे।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह, विधायक सतपाल रायजादा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुटलैहड़ विवेक शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, जिला महासचिव वरूण पुरी व अन्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...