कांग्रेस युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नही होने देगी – प्रतिभा सिंह

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नही होने देगी। उन्होंने कहा है कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला है जिसमें करोड़ो रूपये का लेनदेन हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार इस मामलें की जांच के नाम पर लिप्पा पोथी कर रही है।कांग्रेस सत्ता में आते ही इसके असली गुनहगारों को चाहे वह कितना भी प्रभाबशाली क्यों न हो,उन्हें सलाखों के पीछे किया जाएगा।

कोटखाई में क्रिकेट प्रतियोगिता के सम्मापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करती है। उन्होंने कहा कि सेना में अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ एक बड़ा खिलवाड़ है।

उन्होंने कहा कि आज देश मे बेरोजगारी का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और भाजपा के नेता अपनी पीठ थपथपाने लगे है। देश मे बढ़ती महंगाई पर भाजपा कोई बात नही करती।

प्रतिभा सिंह ने युवाओं का आह्वान किया कि वह अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों का डटकर विरोध करें कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान विशेष अतिथि के तौर पर युवाओं को नशे से दूर रहने का आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा को युवाओं की कोई चिंता नही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्र्ष्टाचार के चलते युवाओं के भविष्य को से खिलवाड़ किया जा रहा है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गई है।प्रदेश का राजस्व घाटा बढ़ता जा रहा है।सरकार के पास आय बढ़ाने के कोई स्रोत नही है।

विक्रमादित्य सिंह ने जयराम सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अब इस सरकार का जाने का समय आ गया है इसलिए झूठी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही भाजपा के काले कारनामों का पूरा चिठा प्रदेश के लोगो के समुख रखा जाएगा।

इससे पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल पड़ी है और प्रदेश में आगामी सरकार कांग्रेस की बनेगी।उन्होंने कहा कि चार उप चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा को चारों खाने चित किया है और आगे भी करेगी।

अतुल शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के विकास कार्य और उनके आदर्शों पर चलते हुए कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी जीत का परचम लहरायेगी।उन्होंने दावा किया कि शिमला जिला की सभी 8 सीटों पर कांग्रेस की शानदार जीत हासिल होगी और प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनेगी।

प्रतिभा सिंह ने इस दौरान प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करते हुए उन्हें इस आयोजन में भाग लेने की बधाई दी। उन्होंने इसके सफल आयोजन के लिए केईएसई क्लव के अध्यक्ष महेंद्र स्तान के प्रयासों को भ सराहा।

महेंद्र स्तान ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए क्लव की गतिविधियों की पूरी जानकारी दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...