कांग्रेस में शुरू हुआ महाभारत, पांडव कर रहे 5 गांवों की मांग, बताएं दुर्योधन कौन?

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

कांग्रेस के सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा व सुधीर शर्मा की फेसबुक पोस्ट के बाद कांग्रेस के अंदर शुरू हुई सियासी हलचल को बीजेपी (BJP) पूरी तरह भुनाने में लगी है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इसको लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी और सरकार आपसी खींचतान में उन्हें सत्ता दिलाने में लाने वाली जनता को भूल गई है।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की सरकार को 8 महीने से ज्यादा समय हो गया है। कांग्रेस विधायक महाभारत का प्रसंग बताकर कौरवों से 5 गांव की मांग कर रहे हैं।

उन्हें यह भी बताना चाहिए कि ये दुर्योधन कोन है जो उन्हें पांच गांव नहीं दे रहा है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आज पद के लिए खींचतान चली है, जिसमें वे जनता से किए गए वादे पूरी तरह से भूल गए हैं।

महिलाओं को 1500 रुपए, किसानों से दूध व गोबर खरीदना और युवाओं को रोजगार की गारंटिया जो दी थी वो आज कहीं दिख नहीं रही है।

केवल दोस्तों को ही रोजगार दिया जा रहा है जिससे इनके ही लोगों को दुःख हो रहा है। यह सरकार जनता को धोखा देकर बनी है लेकिन अब जनता के लिए काम होने चाहिए।

वहीं, सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिमला शहर में सभी विकास के कामों को बीजेपी की सरकार ने शुरू किया है, जिसे आगे बढ़ाना वर्तमान कि कांग्रेस सरकार की जिम्मेदारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...