
धर्मशाला – व्युरो
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र मे रीना शर्मा ने अपने पति सुधीर शर्मा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के लिए जगह जगह लोगों के बीच जाकर प्रचार कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि हम लोगों के बीच कांग्रेस पार्टी की 10 गारंटी वता रहे है जो चुनाव जीतने के बाद लागू की जाएंगी ।
उन्होंने कहा कि इस बार सुधीर शर्मा को जीत दर्ज करके फिर आगे भी जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे । उन्होंने कहा कि लोग महंगाई बेरोजगारी से काफी दुखी है और लोग इस बार भारतीय जनता पार्टी को चुनावों में करारा जवाब देगें। जो कि जनता ने मन बना लिया है ।
