‘कांग्रेस ने हमेशा जनता को छला…’, हमीरपुर में अनुराग ठाकुर बोले- जनता सुक्खू सरकार के झूठों वादों से दुखी है

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

गांधी चौक हमीरपुर में वीरवार को आयोजित भाजपा रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा के खाते में हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें होगी, इसके अलावा सभी छह सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा जीतेगी और प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठे वादों से जनता दुखी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा जनता कांग्रेस के झूठे वादों से दुखी है।

इस दौरान उन्होंने कहा कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए चार पूर्व विधायक चुनौती नहीं अवसर हैं। जनता को अवसर मिलेगा कि वह सरकार के झूठे वादों से दुखी हो चुकी है। कांग्रेस ने हमेशा जनता को छला है।

हमीरपुर से फिर सांसद बनाएगी जनता: बिंदल

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हमीरपुर में भाजपा की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा हिमाचल की जनता केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार 5 लाख के पार लगाएगी और एक बार फिर हमीरपुर से सांसद बनाएगी।

इसी के साथ 6 नहीं 9 उपचुनावों में 9 के 9 भाजपा के विधायकों को जिताकर हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार एल स्थापित करेगी यह संकल्प भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने लिया इस महा रैली में लिया।

उन्होंने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुक्खू नहीं दुक्खू सरकार चल रही है। केंद्र ने जहां देश को आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजना दी वही जयराम ठाकुर की सरकार ने हिमाचल प्रदेश में हम केयर की योजना दी और इस योजना को हिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा बंद करने का प्रयास किया जा रहा है।

फंड ना देकर इस योजना से जनता को होने वाला लाभ रोका जा रहा है, इससे यह साबित होता है की हिमाचल प्रदेश में सुक्खू नहीं दुक्खू सरकार चल रही है। देश में कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, इसका साक्षी इनका मेनिफेस्टो है जिसमें धारा 370 कश्मीर में एक बार फिर लागू करने की बात की गई है।

हमीरपुर भाजपा  की आन,बान, शान:  राजीव बिंदल

इसका मतलब यह है की पत्थरबाजों को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं, ऐसा भारत के नागरिक कभी नहीं होने देंगे। बिंदल ने कहा भारतीय जनता पार्टी अति आत्मविश्वास के साथ काम नहीं करेगी अपितु घर-घर जाकर काम करेगी और एक बार फिर भाजपा का कमल खिलाएग। हमीरपुर जिला को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा की आन, बान, शान बताया।

बिंदल ने कहा कि हिमाचल में भाजपा का लक्ष्य चार की चार और देश में हमारा लक्ष्य 400 पार रहेगा। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को पहले रामनवमी होगी जब भगवान श्री राम अपनी जन्म भूमि पर होंगे, इस त्यौहार को पूरे भारत में एक पर्व की तरह मनाया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

इस रैली में उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा, इंदरदत्त लखनपाल, राजेंद्र राणा, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गोरडा छिन्ज मेले में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, मेले को 21 हजार रुपये देने की घोषणा

सुक्खू सरकार का चौथा बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को करेगा...

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...