कांग्रेस ने पवन काजल को कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाया, पूर्व सांसद चंद्र कुमार को सौंपा जिम्मा

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। कांग्रेस आलाकमान ने कांगड़ा के विधायक पवन काजल को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटा दिया है। पवन काजल के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के चलते कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने यह फैसला लिया है।

कांगड़ा जिला से ही ताल्लुक रखने वाले पूर्व सांसद चन्द्र कुमार को नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से इस बाबत अधिसूचना जारी हुई है।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तुरंत प्रभाव से पवन काजल(वर्तमान मोजूदा विधायक उपमंडल कांगड़ा) को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से हटाकर कांगड़ा जिला से ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद चौधरी चंद्र कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति दी.

बताते चलें कि पवन काजल को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है कि वह कल भाजपा में जा सकते हैं. ऐसी स्थिति में अब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पद मुक्त करके चौधरी चंद्र कुमार को उनकी जिम्मेदारी दे दी है.

इसी साल अप्रैल माह में कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपने के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये थे। इनमें कांगड़ा से पवन काजल, चम्बा से हर्ष महाजन, सिरमौर से विनय कुमार और हमीरपुर जिला से राजेन्द्र राणा शामिल हैं।

पवन काजल लगातार दो बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने अपना पहला चुनाव वर्ष 2012 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीता था। हालांकि बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...