कांग्रेस को छोड ‘अनिंदर सिंह नौटी’ ने पहनी ‘आप’ की टोपी, ऊर्जा मंत्री के घर गर्माई राजनीति

--Advertisement--

Image

किसान नेता राकेश टिकैत ने दी हुई है भारतीय किसान यूनियन के राज्य अध्यक्ष की जिम्मेदारी

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

छात्रकाल से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे अनिंदर सिंह नौटी की बुधवार को अचानक ही ‘आम आदमी पार्टी’ की सदस्यता ग्रहण करने की खबर आई है। देश की राजधानी में नौटी ने आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में आप की टोपी को समर्थकों सहित पहना। इस दौरान नगर परिषद की पूर्व पार्षद हरविंद्र कौर भी ‘आप’ की हो गई।

हालांकि, पिछले कुछ अरसे से देखा जाए तो नौटी कांग्रेस नेता की बजाय किसान नेता के रूप में अपनी पहचान बना रहे थे। लंबे अरसे से सामाजिक मुद्दों को उठाने में भी सक्रिय रहे। हिमाचल के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के घर में राजनीति गरमा गई है। हालांकि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से पहले मनीष ठाकुर को आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी समझा जाने लगा था, लेकिन नौटी की आप में एंट्री के बाद तस्वीर बदलती नजर आ रही है।

2012 से नौटी कांग्रेस के फ्रंट रनर रहे, लेकिन पार्टी ने किरनेश जंग चौधरी को टिकट दी। इसमें कोई दो राय नहीं है कि सिरमौर कांग्रेस में नौटी एक जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं।

किसान आंदोलन में राकेश टिकैत के साथ काफी करीबी रही। किसान नेता राकेश टिकैत ने नौटी के अनुमोदन पर ही हिमाचल के टूर भी किए, साथ ही राज्य के किसानों व बागवानों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय पटल पर भी उठाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...