कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन

--Advertisement--

21 से 24 अगस्त तक विभिन्न उप रोज़गार कार्यालयों में होंगे साक्षात्कार

हिमखबर – डेस्क

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई जिला बिलासपुर ने सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पद अधिसूचित किए हैं।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच रखी गई है। लम्बाई 168 सेंटीमीटर या इससे अधिक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार के लिए केवल पुरुष आवेदक पात्र हांेगे।

उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा सरुक्षा गार्ड के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 16500 रुपये और सुरक्षा सुपरवाइजर को 18500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को बद्दी, परवाणू, शिमला, ऊना और चंडीगढ़ में तैनाती दी जाएगी।

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ दिनांक 21 अगस्त को उप रोज़गार कार्यालय पालमपुर, 22 को उप रोज़गार कार्यालय कांगड़ा, 23 को उप रोजगार कार्यालय ज्वाली और 24 जून को उप रोजगार कार्यालय फतेहपुर में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं ।

इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...