कांगड़ा सीट पर बीजेपी ने दोहराया इतिहास, कांग्रेस को मिली करारी हार

--Advertisement--

आनंद शर्मा और राजीव भारद्वाज के बीच कांटे की टक्‍कर, 2019 में बीजेपी प्रत्‍याशी किशन कपूर ने की थी जीत दर्ज

हिमखबर डेस्क, कांगड़ा।

हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों में से कांगड़ा एक है। कांगड़ा लोकसभा सीट पर इस बार मैदान में दस उम्‍मीदवार उतरे थे। सात चरणों में हुए चुनावों के लिए मंगलवार को परिणाम जारी किया गया है।

चुनाव आयोग की अधिकारिक बेवसाइट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट पर भाजपा के राजीव भारद्वाज को बड़ी जीत मिली है। भाजपा के राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा को 251895 वोटों के बड़े अंतर से हराया है।

इन उम्‍मीदवारों के बीच था मुकाबला

भाजपा से राजीव, कांग्रेस से आनन्द शर्मा, निर्दलीय अचल सिंह, हिमाचल जनता पार्टी से नारायण सिंह डोगरा, बहुजन समाज पार्टी से रेखा रानी, निर्दलीय केहर सिंह, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से भुवनेश कुमार, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से जीवन कुमार, राष्ट्रीय समाज दल से देव राज और निर्दलीय एडवोकेट संजय शर्मा ने अपना नामांकन किया था।

2019 में इस प्रत्‍याशी ने मारी थी रण में बाजी

2019 लोकसभा चुनाव में कांगड़ा सीट से बीजेपी प्रत्‍याशी किशन कपूर ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस से पवन काजल और बहुजन समाज पार्टी से डॉ. खेर सिंह भी मैदान में उतरे थे। कांग्रेस उम्‍मीदवार पवन काजल ने दूसरा स्‍थान और बसपा उम्‍मीदवार डॉ. खेर सिंह ने तीसरा स्‍थान हासिल किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...