कांगड़ा: वनों में आग की आशंका पर विभाग अलर्ट, 209 वन मित्रों के कंधों पर जिम्मेदारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिले में सर्दियों में कम बारिश और लंबे ड्राई स्पेल के कारण वनाग्नि की आशंका बढ़ गई है। इस पर ध्यान देते हुए वन विभाग ने फायर सीजन की तैयारियां पहले से शुरू कर दी हैं।

विभाग ने 15 मार्च से 15 जून तक स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। धर्मशाला वन वृत के अंतर्गत 209 वन बीटें हैं, जिनकी देखरेख नियुक्त 209 वन मित्रों के कंधों पर होगी।

फायर वॉचर्स की नियुक्तियां की जाएंगी, और सेटेलाइट के माध्यम से जंगलों पर निगरानी रखी जाएगी। किसी भी आग की सूचना तुरंत मोबाइल अलर्ट के माध्यम से जिला और मंडल स्तर तक पहुंचाई जाएगी।

धर्मशाला वन मंडल में लगभग 70 से अधिक बीटें, जिनमें से लगभग 50 बीटें अति संवेदनशील मानी जाती हैं। मंडल में करीब 61,000 हेक्टेयर वन क्षेत्र आता है, जिसमें 40,000 हेक्टेयर में चीड़ के जंगल हैं। सूखी पत्तियों के कारण आग तेजी से फैल सकती है।

तीन वर्षों में 4257 वनाग्नि के मामले सामने आए हैं, जिनसे लगभग 2843 हेक्टेयर प्राकृतिक भूमि और 1364 हेक्टेयर पौधों को नुकसान हुआ।

वासु कौशल, मुख्य अरण्यपाल, वन विभाग के बोल 

जनता से अपील है कि जंगलों में आग न लगाएं और किसी भी आग की घटना तुरंत विभाग को सूचित करें। रेंज और डिवीजन स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर और टीमें गठित कर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में जम्मू के युवक की करतूत, नल से पानी भरने गई महिला के छीने गहने

भटियात - अनिल संवियाल  हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के...

राम रहीम को बड़ी राहत, 24 साल पुराने हत्याकांड मामले में कोर्ट ने किया बरी, सात साल पहले हुई थी उम्रकैद

हिमखबर डेस्क  पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले में उमर कैद की...

बेहरम बने अमरीका-इजरायल, बच्चों को भी नहीं बख्शा, अब तक 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत

हिमखबर डेस्क  ईरान के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि अमीर...