कांगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, 24 वर्षीय सेना के जवान की मौत

--Advertisement--

बाइक-स्कूटी की टक्कर, टांडा में ली अंतिम सांस, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

देहरा – शिव गुलेरिया

पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत खबली दोसडका से ध्वाला मार्ग पर शिवनाथ में बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक सेना के जवान की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद घायलावस्था में जवान को टांडा अस्पताल भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान जवान की मौत हो गई।

पुलिस ने मामला कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सेना का जवान डिंपल भारद्वाज (24) पुत्र स्वर्गीय जगदीप सिंह के रूप में हुई है।

डिंपल अपने पीछे की दो बड़ी बहनें और एक बड़ा भाई छोड़ गया है। डिंपल घर छुट्टी पर आया हुआ था और हादसे के अगले दिन ही डिंपल को ड्यूटी के लिए जाना था।

डीएसपी विशाल वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच की जा रही है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...