कांगड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के धर्मशाला दौरे को लेकर की बैठक

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

कांगड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के धर्मशाला दौरे को लेकर आज गुप्त गंगा में मंडल कार्यकारणी की बैठक कर महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में  16 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मशाला में होने वाले रोड शो को लेकर चर्चा की गई।

पहली बार प्रधानमंत्री धर्मशाला में रात को रुकेंगे। जोकि अपने आप में ऐतिहासिक होगा। उनके रोड शो के स्वागत के लिए भाजपा कांगड़ा कार्यकर्ताओं ने मौजूदा कार्यकारणी से अधिक से अधिक संख्या में लोगो को लाने के लिए कहा।

उन्होंने कहा की कांगड़ा से एक हजार से अधिक लोगो को ले जाने की कोशिश की जाएगी।

जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, पूर्व विधायक सनजय चौधरी, प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी , भाजपा उपाध्यक्ष नीतू दमीर, जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी,  देवी लाल, साहिल  गुलेरिया, राजे स्याल, अनुराधा, मोना, रेखा चौधरी, कुलदीप, जोगिंदर, देवीलाल, बलदेव, पारस शर्मा, चंदन शर्मा समेत कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...