कांगड़ा जिले में वीडियो कॉल पर SP को कर सकेंगे शिकायत, “SP को बोलो” प्रोग्राम का शुभारंभ

--Advertisement--

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क 

कांगड़ा जिले में पुलिस अधीक्षक ने एक नई पहल “SP को बोलो” प्रोग्राम का शुभारंभ किया, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के दूरदराज क्षेत्रों के लोग अपनी समस्याओं पर पुलिस अधीक्षक से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम की शुरुआत 6 नवंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से की गई, जहां थाना लम्बागांव में उपस्थित एक महिला शिकायतकर्ता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की गई और उनके मामले पर SHO लम्बगांव को उचित निर्देश दिए गए।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के उन नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, जिन्हें दूरगामी क्षेत्रों से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक आने में असुविधा होती है।

अब ये लोग हर सप्ताह शुक्रवार या शनिवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से बात कर सकते हैं और अपने शिकायत पत्रों या अभियोगों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री के बोल

एसपी ने बताया कि अक्सर यह देखा गया है कि लोग छोटी-मोटी समस्याओं को लेकर लंबा सफर तय कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचते हैं और अधिकारी से न मिल पाने पर निराश लौटना पड़ता है।

इसी समस्या का समाधान करने के लिए इस प्रोग्राम की शुरुआत की गई है, ताकि ऐसे मामलों को स्थानीय थानों और चौकियों में ही सुना जा सके और त्वरित समाधान किया जा सके।

इस परियोजना के तहत हर पुलिस थाना और चौकी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा स्थापित की गई है, जिससे कांगड़ा जिले के सभी क्षेत्रों से लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सीधा संपर्क कर सकते हैं।

इस सुविधा का साप्ताहिक शेड्यूल मीडिया के माध्यम से साझा किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...