कांगड़ा जिला में 13 केंद्रों में होगी नीट परीक्षा : एडीसी

--Advertisement--

चार हजार के करीब छात्र परीक्षा में लेंगे भाग, परीक्षा के संचालन के लिए केंद्र अधीक्षकों को दिए जरूरी टिप्स

हिमखबर डेस्क

नीट की परीक्षा चार मई को कांगड़ा जिला के 13 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी इसमें चार हजार के करीब छात्र भाग लेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने आज वीरवार को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए रखी गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस अवसर पर केंद्र प्रभारियों को परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जरूरी टिप्स भी दिए गए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से परीक्षाओं के संचालन का काम पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों से परीक्षा केंद्रों में विद्युत, पेयजल तथा बैठने की उचित व्यवस्था समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी।अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि नीट की परीक्षा दोपहर दो बजे से सांय पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे तथा जैमर लगाना भी सुनिश्चित किया जाएगा।

  • अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के लिए राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला, आट्र्स ब्लाक,
  • राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला सेंटर दो ओल्ड ब्लाक,
  • राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगबां केंद्र एक सेंकेंड फ्लोर,
  • राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगबां केंद्र दो ग्राउंड फ्लोर,
  • पीएम श्री नवोदय विद्यालय नलेटी,
  • पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय भनाला,
  • राजीव गांधी इंजीनियरिंग कालेज नगरोटा,
  • पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गल्र्स धर्मशाला,
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्वायज धर्मशाला,
  • राजकीय सीनियर सेंकेडरी स्कूल शाहपुर,
  • काॅलेज आफ एग्रीकल्चर पालमपुर,
  • राजकीय बीएड कालेज धर्मशाला में केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
  • इस अवसर पर एडीएम शिल्पी बेक्टा तथा पुलिस के अधिकारी भी उपस्थित थे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...