कांगड़ा जिला में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू

--Advertisement--

उपचुनाव: देहरा विस क्षेत्र में मतदान के लिए स्थापित होंगे 100 बूथ

धर्मशाला, 10 जून – हिमखबर डेस्क

कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा के साथ ही जिला में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने कहा कि राजपत्रित अनुसूची 14 जून, 2024 (शुक्रवार) को जारी की जाएगी तथा नामांकन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 21 जून, 2024 (शुक्रवार) होगी। नामांकन पत्रों की छंटनी 24 जून, 2024 (सोमवार) को होगी तथा नामांकन वापिस लेने की अन्तिम तिथि 26 जून, 2024(बुधवार) होगी।

उन्होंने बताया कि चुनाव 10 जुलाई, 2024 (बुधवार) को आयोजित किए जाएंगे जबकि 13 जुलाई, 2024 (शनिवार) को मतगणना की जाएगी। 15 जुलाई, 2024 (सोमवार) से पूर्व चुनाव पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष तथा स्वतंत्र निर्वाचन के लिए विभिन्न स्तरों पर कमेटियां गठित की जाएंगी तथा व्यय निगरानी दल भी चुनाव व्यय पर कड़ी नजर रखेंगे।

उन्होंने बताया कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 84491 है जिनमें 42000 पुरूष तथा 42491 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि देहरा विस क्षेत्र में मतदान के लिए कुल 100 पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों तथा हितधारकों से निष्पक्ष तथा शांतिमय चुनाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए समय-समय पर विस्तृत दिशा-निर्देश तथा निर्देश जारी किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक शाहपुर में संपन्न

पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक...

पार्किंसन रोगियों के लिए विकसित तकनीक के शोध पर पेटेंट, अंकिता रघुवंशी ने हासिल की उपलब्धि

पालमपुर - बर्फू  पालमपुर की शोधकर्ता अंकिता रघुवंशी ने अपनी...

भयानक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुझा घर का इकलौता चिराग, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अम्ब अन्दौरा-दौलतपुर...

मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर हादसा, LPG सिलैंडरों से भरा ट्रक पलटा…चालक घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे पर मानगढ़ के पास उस...