कांगड़ा के अनसोली गांव में लाइटिंग शेल गिरने से जोरदार धमाका, लोगों में दहशत का माहौल

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अनसोली गांव में रात को लाइटिंग शेल गिरने से जोरदार धमाका हुआ। इससे लोगों में दहशत का माहौल रहा।

जानकारी के अनुसार गांव में शनिवार रात करीब 8:30 बजे एक जोरदार धमाका हुआ जिससे लोग सहम गए।

यह धमाका गांव के लकी कुमार के घर के लेंटर पर हुआ। विस्फोट से लेंटर और दीवार को क्षति पहुंची है। गांव की प्रधान अंबिका देवी व गांव वालों ने तुरंत गगल पुलिस थाना के प्रभारी केसर सिंह को सूचित किया।

इसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि यह रॉकेट लांचर नहीं बल्कि सेना का एक लाइटिंग शेल है।

जिसे अभ्यास के दौरान फायरिंग से पहले अंधेरे को दूर करने के लिए लक्ष्य की ओर भेजा जाता है। लेकिन यह लक्ष्य से भटककर अनसोली गांव में एक मकान के लेंटर पर गिर गया। पुलिस के मुताबिक यह भारतीय सेना की ओर से चलाया गया था।

थाना प्रभारी ने बताया की यह कार्रवाई सेना की ओर से नजदीक फायरिंग रेंज में कुहाला के जंगल में रात को की गई थी।

जिस सेना को भी सूचित किया और आर्मी के कुछ जवान 11:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी केसर सिंह नेलाइटिंग शेल को अपने कब्जे में ले लिया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...