
ज्वाली – शिबू ठाकुर
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा गनोह द्वारा आज गांव दुमाल पंजाहाडा में एक ग्राहक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.
जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया, जागरूकता शिविर की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक रविंद्र पठानिया ने की उन्होंने बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
उन्होंने लोगों से एटीएम के पिन आदि किसी भी व्यक्ति से शेयर ना करने की भी सलाह दी ,इस शिविर में बैंक की विभिन्न योजनाओं जैसे (पी एम जे जे बी वाई) (ए पी वाई), (पी एम एस बी वाई) इत्यादि के बारे में लोगों को अवगत करवाया.
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक रविंद्र पठानिया के साथ उनके सहायक गणेश कुमार एवं सैकड़ों लोग मौजूद रहे !
