
व्यूरो रिपोर्ट
पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिलवां गांव स्थित ब्यास पुल के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार की पहचान सतपाल (69) निवासी बागोवाल कालोनी मुकेरियां के रूप में हुई है।
चौकी प्रभारी ठाकुरद्वारा रूप सिंह ने बताया कि सतपाल बाइक पर पठानकोट से अपने घर मुकेरियां की ओर जा रहा था और जैसे ही वह मिलवां ब्यास पुल के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह घायल हो गया।
हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने उसे गाड़ी के माध्यम से मुकेरियां अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे नाजुक हालत के चलते जालंधर के अस्पताल में रैफर कर दिया लेकिन घावों के ताव न सहते हुए उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि उक्त घटना की सूचना उन्हें पुलिस थाना मुकेरियां से मिली और शव को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बाइक चालक के शव को मुकेरियां के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आगामी जांच आरंभ कर दी है।
