काँगड़ा: निजी बस और तेल टैंकर में टक्कर, 13 यात्री घायल

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नूरपुर उपमंडल के तहत सदवां में शनिवार को एक निजी बस और तेल टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के वक्त निजी बस ऊना से चंबा की तरफ जा रही थी।

इसी दौरान सदवां में सामने से आ रहे तेल के टैंकर से टक्कर हो गई। हादसे में घायल बस यात्रियों को इलाज के लिए तुरंत नूरपुर के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

हादसे के कारणों की जांच कर रही है। नूरपुर सिविल अस्पताल के एमएस डॉ. सुशील शर्मा ने बताया कि बस हादसे में घायल 13 यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया हैं। इनमें एक घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...