काँगड़ा: जहाँ मरीज को चारपाई में डाल दरिया लांघने पर मजबूर ग्रामीण

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत हार के भलोआ वार्ड के निवासी आज भी पक्की सड़क सुविधा न होने के कारण गुलामी की जिंदगी बसर कर रहे हैं। भलोआ में करीबन 6-7 घर हैं, जोकि पक्की सड़क सुविधा से महरूम हैं। उक्त घरों को जाने के लिए आज तक कोई पक्का रास्ता नहीं है।

आज भी लोगों को दरिया लांघ कर आना-जाना पड़ता है। गांववासियों द्वारा घरों तक जाने के लिए दरिया के पानी के बीच बड़े-बड़े पत्थर डाले गए हैं, जिनके ऊपर से होकर लोग घरों में पहुंचते हैं।

अगर कोई बीमार हो जाए, तो मरीज को चारपाई में डालकर दरिया का पानी लांघना पड़ता है, तब जाकर पक्की सड़क में पहुंचकर एंबुलेंस की सुविधा मिलती है। बरसात में तो दरिया में अधिक पानी होने के कारण लोगों का आना-जाना बंद हो जाता है।

गांववासियों ने चेताया है कि अगर विधानसभा चुनाव से पहले उनके गांव को पक्की सड़क सुविधा मुहैया नहीं हुई तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

पंचायत प्रधान के बोल 

इस बारे में ग्राम पंचायत हार के प्रधान मनजीत सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा कि इस मार्ग को नाबार्ड योजना में डाला गया है। इस मार्ग का ज्यादातर हिस्सा फारेस्ट के अधीन आता है तथा इसके लिए एनओसी भी अप्लाई की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नादौन में मिनी रोजगार मेला 17 को

हिमखबर डेस्क  उप रोजगार कार्यालय नादौन में 17 मार्च को...

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च...

रेडक्रॉस मेले में बेबी शो, फ्लावर शो और डाॅग शो बनेंगे मुख्य आकर्षण

7 अप्रैल को धर्मशाला में आयोजित होगा रेडक्रॉस मेला:...

जिला में भेजी गैस सिलेंडर की 14 गाड़ियां – उपायुक्त

हिमखबर डेस्क  उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि आज...