काँगड़ा: सिक्यूरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जायेंगे 200 पद

--Advertisement--

5 मई से 13 मई तक उप रोजगार कार्यालयों में होंगे साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड व सिक्यूरिटी सुपरवाइजर के 200 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष के पुरुष उम्मीदवार जोकि दसवीं पास हांे तथा जिनका भार 52 किलोग्राम से 95 किलोग्राम  के बीच हो एवं आवेदक की लम्बाई 168 सेंटीमीटर या इससे अधिक हो वे साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 16 हजार 500  से 22 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

  • उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ के साथ 5 मई को उप रोज़गार कार्यालय, नगरोटा बगवां,
  • 6 मई को उप रोज़गार कार्यालय, ज्वालामुखी,
  • 7 मई को उप रोज़गार कार्यालय, काँगड़ा,
  • 8 मई को उप रोज़गार कार्यालय, बड़ोह,
  • 9 मई को उप रोज़गार कार्यालय, फतेहपुर
  • तथा 13 मई को उप रोज़गार कार्यालय, लंबागांव में प्रातः 11ः00 बजे कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि उम्मीदवार अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि काई हो तो वह भी साथ लेकर आएं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिये मोबाईल नम्बर 8558062252 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार से सम्बन्धित विवरण विभागीय साईट पर अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले  https://eemis.hp.nic.in https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही सिस इंडिया लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। विभागीय साइट पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...