काँगड़ा में दो महिलाएं व एक युवक चिट्टे के साथ पकड़े, मामला दर्ज

--Advertisement--

काँगड़ा में दो महिलाएं व एक युवक चिट्टे के साथ पकड़े, मामला दर्ज, काँगड़ा पुलिस ,नशा निवारण कमेटी व धर्मशाला की संस्था एडीएमस के संयुक्त सहयोग से पकड़े गए नशा माफिया, पुलिस ने वरामद किया 4.85 ग्राम चिट्टा,मामला दर्ज, नशा तस्कर बंगाली कॉलोनी शाहपुर की बताई जा रही।

काँगड़ा – ए.के. शर्मा

काँगड़ा पुलिस ने नशा निवारण कमेटी शाहपुर व एडीएमएस संस्था धर्मशाला के सहयोग से दो महिला ओर एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा। तीनों काँगड़ा में सप्लाई देने जा रहे थे। लेकिन इन्हें पुलिस ने दबौच लिया।

काँगड़ा में दो महिलाएं व एक युवक चिट्टे के साथ पकड़े

डीएसपी काँगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि आज शाम नशा निवारण कमेटी शाहपुर के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से दो महिलाओं व एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर 4.85ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

आरोपी महिलाओं की पहचान घुँघरी ,सुमन व युवक चंदन निवासी बंगाली कॉलोनी द्रम्मण , शाहपुर के रूप में हुई है। वहीं तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि नशा माफिया के खिलाफ जिला पुलिस ने शून्य सहनशीलता अभियान चलाया हुआ है।अगर आपके आस पड़ोस में भी कोई नशा बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। नशा माफिया को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

वहीं स्थानीय लोग व महिलाएं भी काफी गुस्से में दिखी। वहीं नशा निवारण कमेटी शाहपुर के अध्यक्ष ने बताया कि अब यह लोग काॅलोनी में काम ना करके इधर उधर सप्लाई देकर बच्चों को इस नशे का शिकार बना रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इनके ऊपर पहले भी कई मामले दर्ज है। और आज इन महिलाओं को काँगड़ा कॉलेज के पास पकड़ा गया है। उन्होंने अंदेशा जताया है कि इन लोगों के द्वारा स्कूल व कॉलेज में पढ़ रहे भोले भाले छात्रों को अपना शिकार बनाया जा रहा है। जोकि बेहद चिंताजनक है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि इस चिट्टा को जिला से खत्म करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाई अमल में लाई जाए व आम जनता से अपील की है कि अब समय आ गया है कि इस बुराई के खिलाफ एकजुट हो जाए नहीं तो वह वक्त दूर नहीं जब हम अपने बच्चों की लाशों पर विलाप कर रहे होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...