काँगड़ा: ज्वाली में 500₹ की रिश्वत लेते PWD कार्यालय का बिल क्लर्क गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने घूसखोर बिल क्लर्क को 500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला कांगड़ा जनपद के  ज्वाली का है।

विजिलेंस की टीम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ज्वाली के कार्यालय में दबिश देकर बिल क्लर्क कैलाश चंद्र पुत्र लेखू राम तहसील नूरपुर को 500 रुपए की रिश्वत लेते काबू किया।

 प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जीआईएस फंड के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारी बलजीत सिंह निवासी हरिपुर को राशि जारी की जानी थी इसकी एवज में ही रिश्वत मांगी गई थी।

शिकायतकर्ता विभाग से 2020 में चालक के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। स्टेट विजिलेंस व एंटी करप्शन ब्यूरो धर्मशाला के पुलिस अधीक्षक ने बिल क्लर्क की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...