काँगड़ा जिला के गग्गल हवाई अड्डे से हर हफ्ते 64 उड़ानों की आबाजाही

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मन्त्री मुरलीधर मोहोल ने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की काँगड़ा जिला के गग्गल हवाई अड्डे से बर्तमान में हर हफ्ते 64 उड़ानों (उतरना और प्रस्थान दोनों) की मूवमेंट दर्ज की जा रही है।

उन्होंने बताया की गग्गल एयरपोर्ट से इंडिगो, अललाइंस एयर और स्पाइस जेट एयरलाइन्स दिल्ली शिमला और चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। मुरलीधर मोहोल ने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की एयर कारपोरेशन एक्ट को मार्च 1994 में निरस्त किये जाने के बाद भारतीय घरेलू बिमानन क्षेत्र को पूरी तरह नियंत्रण मुक्त कर दिया गया है।

एयरलाइन्स मार्किट और रूट का चयन, एयरक्राफ्ट शामिल करने और ऑपरेट करने के लिए पूरी तरह स्वतन्त्र है तथा किसी भी हवाई अड्डे से नई एयर सर्विस शुरू करने का निर्णय एयरलाइन्स ब्यापारिक व्यावहारिकता के आधार पर करती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...