कहां मिल रही नौकरी, एक क्लिक से मिलेगी जानकारी, पंजीकरण भी होगा ऑनलाइन

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

हिमाचल प्रदेश के युवाओं को श्रम और रोजगार विभाग बड़ी राहत देने जा रहा है। इससे युवाओं को अपना नाम दर्ज करने के लिए विभाग के कार्यालयों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। युवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।

इसके लिए विभाग एक सॉफ्टवेयर को तैयार करने में जुटा है, जिसका कार्य दो से तीन माह में पूरा हो जाएगा। इसके माध्यम से युवा अपने दस्तावेज को ऑनलाइन अपलोड कर पाएंगे। खास बात यह है कि इसी सॉफ्टवेयर में कंपनियों का डाटा भी उपलब्ध रहेगा। इससे यह पता चल जाएगा कि किस कंपनी में युवाओं को नौकरी मिल सकती है।

वहीं, इस सॉफ्टवेयर में बेरोजगार युवाओं और सभी कंपनियों का डाटा ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थी अपना पंजीकरण ऑनलाइन करवा सकेंगे और कंपनियों की मांग भी इसी पर उपलब्ध रहेगी।

बता दें कि पहले युवाओं को अपना पंजीकरण करवाने के लिए विभाग के कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। अब पंजीकरण ऑनलाइन होगा। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

भर्ती के लिए आसानी से प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे युवा

आशीष सिंघमार, निदेशक, श्रम एवं रोजगार विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा खासकर भर्तियों में जाने वाले युवाओं को मिलेगी। भर्ती के लिए श्रम और रोजगार विभाग में युवा का नाम दर्ज होना अनिवार्य होता है, जिसकी भर्तियों में प्रतिलिपि भी मांगी जाती है।

पंजीकरण ऑफलाइन होने के कारण कई युवाओं को पंजीकरण समय पर नहीं होता, जिसकी वजह से उनके हाथ निराशा लगती है, लेकिन अब युवा ऑनलाइन ही अपना पंजीकरण कर प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे।

युवाओं का पंजीकरण ऑनलाइन होगा। इसके लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। इसका काम दो से तीन माह में पूरा हो जाएगा। इसी सॉफ्टवेयर में सभी कंपनियों का डाटा अपलोड होगा और कंपनियों की मांग भी इसी पर ही उपलब्ध होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...