कहने को तो इंडस्ट्रियल एरिया, पर सडक़ें ऐसी हैं कि मानों हो कोई सूखी खड्ड

--Advertisement--

Image

परवाणू – रजनीश ठाकुर

कहने को तो इंडस्ट्रियल एरिया है, पर सडक़ें ऐसी हैं कि मानों कोई सूखी खड्ड हो। जहां पैदल तो दूर गाड़ी लेकर चलना भी मुश्किल हो जाता है। सरकार तो दावे करती है कि हम औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतरीन सडक़ नेटवर्क दे रहे हैं, लेकिन परवाणू के सेक्टर 3 स्थित आतम लेबल व एबी टूल को जाने वाली सडक़ किसी सूखी खड्ड से कम नहीं।

बार-बार बोलने के बाद भी स्थानीय प्रशासन की नींद नहीं खुली रही है। सेक्टर 03 स्थित निजी कंपनियों द्वारा नगर परिषद को इस खस्ताहाल पड़े रोड के बारे में कई बार अवगत करवाया जा चुका है, परंतु आज तक नया रोड़ बनना, तो दूर पैच वर्किंग भी परिषद नहीं करवा पाया है।

आलम यह है की थक हार कर वहां स्थित एक निजी कंपनी द्वारा खुद ही रोड में पैच वर्क शुरू कर दिया गया है, जो कि स्थानीय सरकारी व्यवस्था के मुंह पर बहुत बड़ा तमाचा है।

उधर, वार्ड 03 की पार्षद किरण चौहान का कहना है आतम लेबल व एबी टूल को जाने वाली सडक़ का मामला संज्ञान में है। इस रोड का टेंडर भी हो चुका है। आचार संहिता के चलते हो सकता है रोड का निर्माण कार्य इसके बाद शुरू हो, परंतु रोड को हर हाल में दुरुस्त करा दिया जाएगा।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने कहा कि बीते दिनों हुई हाउस की बैठक में नगर की तीन सडक़ों के बारे में चर्चा हुई थी, जिसमें दो को रिपेयर कर दिया गया है। आतम लेबल व एबी टूल को जाने वाली सडक़ को भी जल्द ठीक करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...