कल पगार दो, वरना उठेंगे सख्त कदम, एचआरटीसी जेसीसी का सरकार को अल्टीमेटम, यह भी मांगा

--Advertisement--

एचआरटीसी जेसीसी का प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम, 40 से ज्यादा महीनों का नाइट ओवरटाइम मांगा

शिमला – नितिश पठानियां

एचआरटीसी की संयुक्त समन्वय समिति ने एचआरटीसी प्रबंधन व सरकार को महीने की पहली तारीख को सैलरी पर अल्टीमेटम दे दिया है। एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने बताया पहली नवंबर को अगर 11 बजे तक एचआरटीसी कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिलती है, तो फिर एचआरटीसी कर्मचारी सरकार व प्रबंधन के खिलाफ अगली रणनीति तैयार करेंगे।

उन्होंने कहा कि 11 बजे सैलरी न मिलने के बाद एक बजे गेट मीटिंग की जाएगी, जिसमें निगम प्रंबधन व सरकार के खिलाफ ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। मानसिंह ठाकुर का कहना है एचआरटीसी कर्मचारियों को जहां महीने की पहली तारीख को वेतन प्रदान किया जाना चाहिए, तो वहीं चालक व परिचालकों को महीने के 22 तारीख तक नाइट ओवरटाइम मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चालकों व परिचालकों व परिचालकों को का करीब 40 से ज्यादा महीनों का नाइट ओवरटाइम पेडिंग है। गौरतलब है कि समय पर वेतन न मिलने से एचआरटीसी कर्मचारी परेशान हैं। कर्मचारियों को 10 से 15 तारीख तक ही सैलरी मिल रही है।

ऐसे में अब कर्मचारियों ने मांग उठाई है कि उन्हें भी अन्य कर्मचारियों की तरह महीने पहले सप्ताह में ही सैलरी चाहिए। समय पर वेतन न मिलने से जहां कर्मचारियों को बच्चों की स्कूल फीस चुकानी मुुश्किल हो रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर बैंक से लिए लोन की किस्तें भी समय पर अदा नहीं हो रही हैं। ऐसे में कई कर्मचारियों को तो बैंकों से डिफाल्टर भी घोषित किया जा चुका है।

बार-बार उठा चुके मामला, पर नहीं मिली राहत

एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ने कहा कि त्योहारी सीजन में भी कर्मचारियों को सैलरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार एचआरटीसी प्रबंधन व सरकार के समक्ष हम समय पर वेतन देने के लिए मामला उठा चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके कर्मचारियों को समय पर सैलरी नहीं मिल रही है। ऐसे में अगर अब कर्मचारियों को महीने की पहली तारीख को सैलरी नहीं मिलता हैं, तो कर्मचारियों को मजबूरन सख्त कदम उठाना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...