कलयुगी बेटे ने बाप को लात-मुक्कों और डंडे से पिटा

--Advertisement--

Image

कलयुगी बेटे ने बाप को लात-मुक्कों और डंडे से पिटा, बाप के समझने पर उखड़ा बेटा, बहू ने किया बीच बचाव, पीड़ित ने अब पुलिस में दर्ज करवाया मामला, जांच में जुटी पुलिस

 

व्यूरो, रिपोर्ट

 

जरा सी बात पर बिगड़ैल बेटे ने बाप को बेरहमी से पीट दिया। दरअसल बाप बेटे को उसकी गलती पर समझाना चाह रहा था।

 

लेकिन बेटे को समझना बाप को महंगा पड़ गया। कलयुगी बेटे ने लात-मुक्कों और डंडे से वृद्ध पिता की पिटाई कर दी। बात बिगड़ती देख किसी तरह बहू ने बीच बचाव कर ससुर को पति के चुंगल से छुड़ाया।

 

अब पीड़ित पिता ने इसको लेकर पुलिस में बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है मामला बिलासपुर जिला के बरमाणा का है, बरमाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जुखाला क्षेत्र के बलवाड़ गांव के रहने वाले 83 वर्षीय परसराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने करीब 12 साल पहले घास काटने की मोटर खरीदी थी।

 

उसका छोटा बेटा श्यामलाल व उसके परिवार के अन्य सदस्य इस मशीन को प्रयोग करते थे। कुछ अरसा पहले घास काटने वाली मशीन में मोटी टहनियां डालने की वजह से मोटर खराब हो गई। जिसे उसने 2-3 दिन पहले ही ठीक करवाया था।

 

पीड़ित ने बताया कि बीती शाम वह घर के आंगन में बैठा था। इस दौरान पास बैठे बेटे श्यामलाल को मशीन में खराबी को लेकर समझाने का प्रयास किया, कि कोई भी चीज सही ढंग से रखने और प्रयोग करनी चाहिए।

 

इससे वह तैश में आ गया और उसने लात-मुक्कों और डंडे से उस पर हमला कर दिया और उसे जमीन पर गिरा दिया। इसी बीच श्यामलाल की पत्नी ने उसे छुड़ाया।

 

परसराम ने बेटे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी हेडक्वार्टर राजकुमार ने बताया कि बरमाणा थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कारवाई अम्ल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...