कलयुगी बेटे ने चंद पैसों के लिए पीट पीटकर कर डाली पिता की हत्या, गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

लखीमपुर कोतवाली क्षेत्र के चिमनी गांव निवासी एक व्यक्ति की मांगने पर पैसे नहीं देने के कारण उसके ही बेटे ने बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना बृहस्पतिवार शाम की है।

पुलिस के अनुसार नशे की हालत में लखीमपुर कोतवाली क्षेत्र के चिमनी गांव निवासी जगदीश प्रसाद (65) को उसके बेटे जितेंद्र उर्फ दर्शन ने बेरहमी से डंडे से पीटा और बाद में उन पर दरांती से हमला कर दिया। पिता की हत्या करने के बाद दर्शन उसके शव को पास के लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर ले गया, जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

लखीमपुर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संदीप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी दर्शन को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी रामेश्वरी की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

मृतक की पत्नी के अनुसार मृतक जगदीश प्रसाद ने कर्ज चुकाने के लिए अपनी कुछ संपत्ति बेच दी थी, लेकिन आरोपी दर्शन शराब पीने की लत के चलते अपने पिता से पैसे देने की जिद कर रहा था। जगदीश प्रसाद उसके दबाव में नहीं आए तो बृहस्पतिवार की शाम दोनों के बीच खूब नोकझोंक हुई। नशे की हालत में दर्शन ने पिता की पीट पीटकर हत्या कर दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...