करसोग के दुर्गम सलाना गांव में पुलिस ने नष्ट किए अफीम के 468 पौधे

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिले के करसोग पुलिस दल ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर दुर्गम क्षेत्र दुरकनु के सलाना गांव में अफीम के 468 पौधे नष्ट किए हैं। मकान की तलाशी लेने पर पुलिस को बिना लाइसेंस बंदूक मिली है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार करसोग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करसोग के अति दुर्गम क्षेत्र दुरकनु के गांव सलाना डाकघर कांडा में छापामारी करते हुए एक व्यक्ति की ओर से खेतों में अवैध रूप से उगाए अफीम के 468 पौधे बरामद किए।

मौके पर पहुंचे पुलिस दल को देख एक व्यक्ति जंगल की तरफ भाग गया। पुलिस दल ने मौके पर अफीम के छोटे और बड़े पौधों को नष्ट कर दिया। खेत में अफीम के पौधे नष्ट करने के बाद वापस लौटी टीम को आरोपी व्यक्ति की गोशाला के आसपास भी अफीम के पौधे मिले।

पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के घर की तलाशी ली तो यहां बिना लाइसेंस  की एक बंदूक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले दर्ज किए हैं। आरोपी की पहचान भीम सिंह गांव सलाना डाकघर कांडा के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी मोहन जोशी के बोल

उधर, थाना प्रभारी मोहन जोशी ने बताया कि पुलिस ने छापामारी कर खेत में अफीम के 468 पौधे नष्ट किए हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...