
हिमखबर, देहरा – आशीष कुमार
आज करणी सेना के पदाधिकारियों ने ऊना के एसपी ऊना अर्जित सेन से मुलाकात की और करणी सेना ने एक ज्ञापन पत्र एस पी ऊना अर्जित सेन को दिया।
ज्ञापन पत्र में करणी सेना के पदाधिकारियों ने प्राची राणा के कातिल को कड़ी से कड़ी सजा की दिलवाले की मांग की। साथ ही करणी सेना के पदाधिकारियों ने इस केस को जल्द से जल्द फास्ट्रेक कोर्ट में ले जाने की मांग की।
पिछले कल ही करणी सेना व स्थानीय लोगो ने प्राची राणा के पेतृक गाँव मे रोष पर्दशन किया था। ओर सरकार से ये मांग की है कि दिवगंत छात्रा को जल्द से जल्द न्याय दिलाये। अन्यथा करणी सेना प्रदेश स्तर पर रोष प्रकट करेगी।
एसपी ऊना ने आश्वासन देते हुए कहा कि वे जल्द ही इस कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे।
