कमरे में सो रहे परिवार पर अचानक गिरा मकान, मां सहित 9 साल के बेटे की मौत

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कपलेश

नादौन थाना के रंगस के न्याटी गांव में रविवार रात 11 बजे के करीब कच्चा मकान गिरने से दबकर मां-बेटे की मौत हो गई है। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि रविवार रात को अचानक से मकान जमींदोज हो गया, जिससे एक ही कमरे में सो रहे पति-पत्नी और उनके बेटे मलबे के नीचे आ गए। मां तथा बेटे की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर हैं।

कमरे में सो रहे 3 लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों का जमघट लग गया। घायल का हमीरपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया है, जबकि मां तथा बेटे के शव अस्पताल के शव गृह में रखे गए हैं।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय महिला मीना देवी तथा उसका 9 वर्षीय बेटा सक्षम बच्चे सक्षम की मौत हो गई है। इस दुखद हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग एकत्रित हुए तथा मकान के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर 2  को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस को दिए बयान में हादसे में घायल हुए व्यक्ति विरेंद्र ने कहा है कि वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ कमरे में रात को सो रहे थे तो अचानक कुछ आवाज आई। उन्होंने बेटे और पत्नी के साथ बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन साथ लगती दीवार उन पर आ गिरी। किसी तरह से वीरेंद्र बच गए लेकिन उनके पत्नी और बेटा दीवार के नीचे दब गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...