कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पुष्‍पा और ज्‍योति का भव्‍य स्‍वागत, खुली जीप में बैठा कर निकाला विजय जुलूस

--Advertisement--

साई के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की पुष्पा ओर ज्योति ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। उपायुक्त कांगड़ा भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देने के लिए पहुंचे।

व्यूरो रिपोर्ट

एशियन खेलों में कबड्डी में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली सेंटर ऑफ एक्सीलेंस धर्मशाला की ज्योति ठाकुर और पुष्पा राणा आज धर्मशाला पहुंची। धर्मशाला पहुंचने पर सेंटर की और से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय से लेकर सेंटर तक ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।

कचहरी अड्डा के हनुमान मंदिर में माथा टेकने के बाद खिलाड़ियों को खुली जीप में हॉस्टल तक ले जाया गया और विजय जुलूस निकाला गया। उपायुक्त कांगड़ा भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देने के लिए पहुंचगे।

साई के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की पुष्पा ओर ज्योति ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। उपायुक्त कांगड़ा भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देने के लिए पहुंचे। हांगझोऊ एशियाई खेलों में कबड्डी में भारतीय टीम ने 7 अक्तूबर को स्वर्ण पदक जीता था। भारत की टीम में हिमाचल की पांच खिलाड़ी शामिल थीं।

सेंटर आफ एक्सीलेंस धर्मशाला प्रभारी राकेश जस्सल और कबड्डी कोच पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लिए बड़े वर्ग की बात है कि देश का 100वां पदक दिलाने में हिमाचल के खिलाड़ियों को योगदान रहा है। आज दोनों खिलाड़ियों का धर्मशाला में ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...