कपड़े बदल रही स्वास्थ्य कर्मी का बनाया वीडियो, आरोपित गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

इंदिरा गांधी मैडिकल कॉलेज (आइजीएमसी) में महिला स्वास्थ्‍य कर्मचारी के वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आइजीएमसी में ही कार्यरत एक सफाई कर्मचारी ने यह वीडियो बनाया है। महिला कर्मचारी को इसका पता चलते ही उसने इसकी शिकायत पुलिस में करवाई। महिला कर्मी की शिकायत के आधार पर पुलिस तुरंत कार्रवाई हरकत में आई और आरोपित सफाई कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

ये घटना बीते मंगलवार की है। पुलिस से प्राप्त सूचना के मुताबिक महिला स्वास्थ्य कर्मी आइजीएमसी के एक विभाग में तैनात है। आइजीएमसी पहुंचने के बाद ड्यूटी के लिए वह चेंजिंग रूम में जाकर अपनी ड्रेस बदल रही थी। इसी बीच महिला कर्मी को लगा कि चेंजिंग रूम के बगल वाले कमरे की दीवार के ऊपर एक मोबाइल के जरिये उसका वीडियो बनाया जा रहा है। इस पर घबराई महिला कर्मी चेंजिंग रूम से बाहर निकली तो देखा कि अस्पताल का सफाई कर्मी मोबाइल को ऊपर कर उसका वीडियो बना रहा है।

महिला कर्मी ने तुरंत लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी को सूचित किया और आरोपित के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई। लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार किया और मोबाइल भी कब्ज़े में लिया। डीएसपी हेड क्वार्टर कमल वर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बुधवार को बताया कि आरोपित के विरुद्ध सदर पुलिस स्टेशन में आइपीसी की धारा 354 (सी) में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...