कन्या विवाह पर 11000 रुपये दान किए

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

उपमंडल शाहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठारू के उप प्रधान सुरेन्द्र ठाकुर ने एक अनुकरणीय पहल प्रस्तुत करते हुए मंगलवार को भटेच्छ निवासी एक परिवार को कन्या विवाह पर 11000 रुपये की राशि दान की ! कुमारी नेहा चौधरी जिसकी शादी 20 अक्तूबर को है,के पिता बुद्धि सिंह को दान राशि का चेक भेंट करते हुए, उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि होते हुए उन्होंने हमेशा क्षेत्र विकास के साथ साथ समाज सेवा कार्यों को भी विशेष रूप से तरजीह दी है !

उन्होने बताया कि वे बहुत पहले ही ये घोषणा कर चुके हैं कि वे अपना वेतन गरीब परिवार की कन्याओं व अन्य ज़रूरतमंद लोगों की सेवा में व्यय करेंगे अतः ये मुहिम आगे भी इसी तरह जारी रहेगी ! गौरतलब है कि सुरेन्द्र ठाकुर दो बार पंचायत प्रधान रह चुके हैं और इस बार वे उप प्रधान चयनित हुए हैं !

इस अवसर पर मौजूद पंचायत ठारू से प्रधान सपना देवी,पंचायत सदस्य रीना देवी,अनीता देवी,अजुध्या देवी,रीना रानी,सरिता देवी,कमल किशोर,कुलविंदर कुमार,व मीना देवी व अनेक गण मान्य लोगों ने सुरेन्द्र ठाकुर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सारी पंचायत को उन पर गर्व है !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...