कन्या विद्यालय नादौन की छात्राओं ने किया जिला हमीरपुर का प्रतिनिधित्व

--Advertisement--

Image

जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं में कन्या विद्यालय नादौन की छात्राओं ने मारी बाजी। संस्कृत गीत और श्लोक उच्चारण दोनों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग की छात्रा ने भी झटका प्रथम स्थान। पांच छात्राओं का अद्भुत प्रदर्शन।

हमीरपुर- व्यूरो- रिपोर्ट

विश्व संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश में संस्कृत अकादमी और संस्कृत शिक्षकों के द्वारा संस्कृत सप्ताह मनाया जा रहा है| जिसमें विविध प्रतियोगिताओं का राज्य स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में खण्ड नादौन के कन्या विद्यालय नादौन की छात्राओं ने अद्भुत और अद्वितीय प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम रोशन किया।

संस्कृत अध्यापक नरेश मलोटिया ने बताया कि हमारे विद्यालय की छात्राओं ने प्रधानाचार्या मीना कुमारी की अगुवाई में ऑनलाइन संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्तम प्रदर्शन किया और आज राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हैं। विदित रहे संस्कृत गीत प्रतियोगिता के वरिष्ठ में मुस्कान चौधरी ने प्रथम और वंशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया।

इसके साथ वरिष्ठ वर्ग के संस्कृत श्लोक उच्चारण में विद्यालय की प्राची गुलेरिया ने प्रथम और मुस्कान चौधरी ने द्वितीय तथा कनिष्ठ वर्ग में तन्वी ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। आज इन सभी पांच छात्राओं ने राज्य स्तरीय संस्कृत श्लोक उच्चारण और संस्कृत गीत गायन प्रतियोगिताओं में जिला हमीरपुर का प्रतिनिधित्व किया।

प्रधानाचार्या ने इस उपलब्धि के लिए सभी छात्राओं को बधाई और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्तम प्रदर्शन हेतु आशीर्वाद प्रदान किया और समस्त स्टाफ सदस्यों को भी बधाई दी। इसके अतिरिक्त विद्यालय के संस्कृत अध्यापक के प्रयासों की भी सराहना की जिनके अभूतपूर्व प्रयासों से बेटियों ने यह सफलता प्राप्त की। इसके अतिरिक्त संगीत अध्यापक नरेंद्र सिंह ठाकुर को भी इस उपलब्धि हेतु बधाई संदेश दिया।

कन्या विद्यालय की सभी बेटियां अद्वितीय प्रतिभा से संपन्न है। छात्राओं की अद्वितीय प्रतिभा और अध्यापकों के सहयोग से यह सफलता प्राप्त हुई है। मुझे उम्मीद है यह सभी छात्राएं राज्य स्तर पर उत्तम प्रदर्शन करके क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...