कंटेनमेंट जोन रोपा ठाठर में मुनीष शर्मा ने कोरोना पीड़ित परिवारों को उपलब्ध करवाया राशन

--Advertisement--

Image

भाम्बला- नरेश कुमार

उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत भांबला के गांव रोपा ठाठर में कोरोना के 15 केस आने के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत भाम्बला के वार्ड नंबर 7 रोपा ठाठर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है !

कोरोना संक्रमण से ग्रसित अधिकतर परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं ! अधिकतर लोग दिहाड़ी मजदूरी करते है ! उन लोगों को राशन के लाले पड़े हुए हैं !

जिसकी सूचना नवाही वार्ड से जिला परिषद सदस्य मुनीष शर्मा को मिली तो उन्होंने तुरंत ही लोगों को राशन उपलब्ध करवाया ! जिला परिषद सदस्य मनीष शर्मा ने कहा कि महामारी की तीसरी लहर मैं लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ! लोगों के काम धंधे तक चौपट हो चुके हैं !

मनीष शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से पीड़ित लगभग सभी लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं तथा इनके पास लंबे समय से आय का कोई साधन नहीं है ! ऐसे में जब इन्हें इस बारे में जानकारी मिली तो वह लोगों की मदद के लिए ग्राम पंचायत भांबला के गांव रोपा ठाठर में पहुंचे और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लोगों को राशन उपलब्ध कराया गया !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...