कंगना रनौत नहीं विक्रमादित्य की सोच है दूषित : आश्रय शर्मा

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

भाजपा की मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी कंगना रनौत की बढ़ती लोकप्रियता और पूरे प्रदेश में अपनी हार को देख कांग्रेस पार्टी के नेता बौखला गए हैं और लगातार प्रदेश को देश दुनिया के पटल पर शर्मशार करने वाले बयान देने में लगे हुए हैं। यह जवाबी जुबानी हमला पूर्व में लोकसभा प्रत्याशी रहे व भाजपा कार्यकर्ता आश्रय शर्मा ने कांग्रेस पार्टी और मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर किया।

उन्होंने गुरूवार को मंडी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के उस बयान की कड़ी निंदा की जिसमें उन्होंने कंगना को अपवित्र कहने की बात की और मंदिरों को भी साफ करने का बयान दिया।

उन्होंने गुरूवार को मंडी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के उस बयान की कड़ी निंदा की जिसमें उन्होंने कंगना को अपवित्र कहने की बात की और मंदिरों को भी साफ करने का बयान दिया।

आश्रय शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी नहीं विक्रमादित्य की सोच ही दूषित है जिसके कारण ही वह इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी हार होती देख बौखलाहट में हैं। उन्होंने कहा आज विक्रमादित्य केवल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की असफल कोशिश कर रहे हैं जिसमें वह कभी कामयाब नहीं होने वाले।

वहीं, आश्रय शर्मा ने बताया कि उनका बीते दिनों रामपुर जाना हुआ जहां के लोग भी आज अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रामपुर में भी मंत्री और सांसद कोई विकास कार्य करवाने में पूरी तरह से असफल रहे।

आश्रय ने बताया कि वहां की जनता से भावनात्मक तौर पर विक्रमादित्य सिंह ने वोट लिए मंत्री बने लेकिन काम कोई नहीं करवा पाए। अब सांसद के चुनाव में आ गए हैं और रामपुर के लोगों से फिर से राजा होने की दुहाई दे कर लोकसभा के वोट मांग रहे हैं जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

आश्रय ने बताया कि कंगना रनौत को मंडी से टिकट मिलना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है और आने वाले समय में कंगना केंद्र की राजनीति में भी अपना नाम देश में रौशन करेंगी। वहीं उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री मोदी की मंडी में 24 मई को होने वाली संकल्प रैली में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आहवान भी किया। आश्रय ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...