कंगना रनोट ने कृषि कानूनों की वापसी को बताया दुखद और शर्मनाक, सोनू सूद बोले- देश के खेत फिर लहराएंगे

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

शुक्रवार को गुरुनानक जयंती के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बेहद अहम कदम उठाते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की। देश के कई हिस्सों में कई महीनों से इसको लेकर विरोध-प्रदर्शन किये जा रहे थे। पीएम मोदी की अचानक की गयी इस घोषणा ने देशवासियों को हैरत में डाल दिया और प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया।

यह एक ऐसा मुद्दा था, जिस पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी लगातार अपनी राय रख रहे थे और सोशल मीडिया के जरिए इसके पक्ष या विपक्ष में बातें कर रहे थे। अब कृषि कानूनों की वापसी के फैसले की कुछ सेलेब्स आलोचना की है तो बहुत सारे इसका स्वागत कर रहे हैं।

हाल ही में पद्मश्री सम्मान पाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों अपने भीख में आजादी वाले बयान और महात्मा गांधी की आलोचना करने के लिए खबरों में हैं। अब कंगना ने कृषि कानूनों की वापसी पर अपनी राय जाहिर करते हुए इसे दुखद और शर्मनाक बताया है।

कंगना ने एक ट्वीट को स्टोरी में शामिल किया, जिसमें लिखा गया कि स्ट्रीट पॉवर ही असली पॉवर है। यह साबित हो गया है। कंगना ने इसके जवाब में लिखा- दुखद, शर्मनाक और एकदम सही नहीं। अगर चुनी हुई संसद के बजाए लोगों ने सड़क पर कानून बनाना शुरू कर दिया तो यह भी जिहादी राष्ट्र ही हुआ। कंगना ने तंजिया लहजे में लिखा, जो ऐसा चाहते हैं, उन सभी को शुभकामनाएं।

वहीं, सोनू सूद ने कृषि कानूनों की वापसी पर खुशी जताते हुए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। सोनू ने लिखा- किसान वापस अपने खेतों में आएंगे। देश के खेत फिर से लहराएंगे। धन्यवाद नरेंद्र मोदी जी, इस ऐतिहासिक फैसले से किसानों का प्रकाश परब और भी ऐतिहासिक हो गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...