कंगना रणौत को थप्पड़ मारने पर भड़कीं बहन रंगोली, किसान आंदोलन को लेकर कह दी बड़ी बात

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रणौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ की महिला जवान ने थप्पड़ मार दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

ताजा जानकारी के अनुसार, थप्पड़ मारने वाली महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। इसी बीच अलग-अलग लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कंगना रणौत की बहन रंगोली ने भी सोशल मीडिया पर सीआईएसएफ की महिला जवान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कंगना रणौत की बहन रंगोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि ”खालिस्तानियों बस यही औकात है तुम लोगों की। पीछे से प्लान करना और अटैक करना, लेकिन मेरी बहन की रीढ़ की हड्डी बहुत मजबूत है वह खुद ही इसे हैंडल कर लेगी, पर पंजाब तेरा क्या होगा।

एक बार फिर से साबित हो गया कि फार्मर्स प्रोटेस्ट खालिस्तानी अड्डा था। ये गंभीर सुरक्षा की दृष्टि से खतरा है। इसे शीर्ष तक ले जाने की जरूरत है’।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...