
चम्बा- भूषण गुरुंग
औरो स्कॉलर प्रतियोगिता में लक्ष्य ने पूरे प्रदेश में छठा स्थान हासिल करके अपने स्कूल का और क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।
अप्रैल महीने की प्रतियोगिता के लिए “स्टूडेंट ऑफ द मंथ” पुरस्कार अरविंदो सोसाइटी और औरो स्कॉलर द्वारा दिया गया।
गणित तथा अन्य विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को औरो स्कॉलर द्वारा सम्मानित किया जाता है। जिसमें अधिकतम हज़ार रुपए मासिक छात्रवृति भी मिलती है।
लक्ष्य वर्तमान में सैकरेड हार्ट स्कूल डलहौजी में सातवीं कक्षा का छात्र है । लक्ष्य ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता, दादी जी और अपने अध्यापकों को दिया है ।
पिता जगजीत आज़ाद ने बताया कि खाली समय में विभिन्न गतिविधियों में लक्ष्य लगातार व्यस्त रहता है जिसमें पेंटिंग, लेखन, पुस्तकें पढ़ना और विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना है ।
