ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीजा के नाम पर युवक से 11 लाख की ठगी

--Advertisement--

ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीजा के नाम पर युवक से 11 लाख की ठगी

ऊना – अमित शर्मा

सदर थाना ऊना के तहत संतोषगढ़ के एक युवक से ऑस्ट्रेलिया में स्टडी वीजा के नाम पर करीब 11 लाख की ठगी हुई है। मामले को लेकर युवक ने चंडीगढ़ के एक एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। साथ ही इसकी शिकायत ऊना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में राहुल सैनी निवासी वार्ड नंबर तीन, संतोषगढ़ ने बताया कि उसने मैकेनिकल डिप्लोमा किया है और वह उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहता था। जिसके लिए वह चंडीगढ़ के एजेंट खुशपाल सिंह से मिला। उन्होंने दस्तावेज देखते हुए उसे ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीजा पर भेजने की बात कही।

युवक का आरोप है कि बीते फरवरी माह में फाइल तैयार करने के लिए उसने 55 हजार रुपये, कुछ दिन बाद दो लाख रुपये और कुछ दिन बाद फिर 8 लाख अकाउंट में जमा करवाए। जिसके बाद मई माह में एंबेसी की फीस के रूप में 46 हजार रुपये ऑनलाइन भेजे।

राहुल सैनी ने बताया कि कुल 11 लाख एक हजार रुपये खुशपाल सिंह को उसने दिए ,लेकिन कोई फाइल नहीं लगाई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर उससे ठगी हुई है। एजेंट खुशपाल सिंह ने रूपये मिलने के बाद युवक का फोन उठाना भी बंद कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह के बोल

पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ के खुशपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...