ऑरो टेक्सटाइल कंपनी में अप्रेंटिसशिप के 50 पद के लिए 3 से 6 जून तक होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि ऑरो टेक्सटाइल (प्रिंटिंग डिवीजन) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बद्दी द्वारा अप्रेन्टिसशिप के 50 पदों के लिए भर्ती अधिसूचित की गई है। इन पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों प्रकार के अभ्यर्थी पात्र हैं।

कंपनी द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदक की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास एवं आईटीआई उत्तीर्ण होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 12,750/- रुपये प्रतिमाह का वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिनका नाम जिला मंडी के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है।

इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड तथा रोजगार कार्यालय द्वारा जारी पंजीकरण पत्र सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

साक्षात्कार का आयोजन 3 जून को उप रोजगार कार्यालय सुंदरनगर में, 4 जून को उप रोजगार कार्यालय सरकाघाट में, 5 जून को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में और 6 जून को उप रोजगार कार्यालय बालीचौकी में सुबह 10ः30 बजे से निर्धारित स्थानों पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए आने वाले किसी भी अभ्यर्थी को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...