ऑनलाइन शिकायत करना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 65 हजार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र के एक व्यक्ति को बैंक अकाउंट से कटे 147 रुपये की ऑनलाइन शिकायत करना महंगा पड़ गया। यह शिकायत करने के बाद व्यक्ति के खाते से शातिरों ने 65 हजार 341 रुपये उड़ा लिए। खाते से निकाली रकम तीन अलग-अलग खातों में तीन ट्रांजेक्शन कर उड़ाई गई। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस थाना बड़सर में दर्ज करवाई है।

गलोड़ क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके बैंक खाते से 147 रुपये कटे थे। इसकी शिकायत करने के लिए उसने बैंक का टोल फ्री नंबर गूगल पर सर्च किया। उस नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई। उस नंबर से बात कर रहे शातिरों ने उसके फोन को हैक कर लिया।

उसके खाते से तीन ट्रांजेक्शन कर क्रमश: 49784, 10372 और 5185 रुपये उड़ा लिए। व्यक्ति ने जब अपने स्तर पर पता किया तो यह रकम तीन अलग-अलग बैंकों में गई है। व्यक्ति ने पुलिस और बैंक प्रबंधन से इस मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। थाना बड़सर के प्रभारी मस्त राम नायक ने कहा कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। ऐेसे मामलों में लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...