ऑनलाइन लाखों रुपए ठगने वाला शातिर गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी-नरेश कुमार

जिला मंडी के साइबर सेल टीम ने धोखाधड़ी कर बैंक खाते से लाखों रुपए उड़ाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल की टीम ने आरोपी से लैपटॉप, कई फर्जी सिम कार्ड बैंक व बैंक अकाउंट डिटेल बरामद किए है, जिससे कई बैंक खातों में लाखों रुपए की ठगी का पता चला है, जो पूरे भारत में पीडि़तों से ठगे गए हैं। पकड़ा गया युवक बैंक कर्मचारी बन व्यक्ति के बैंक खाते की डिटेल मांगता और उनके खाते से राशि निकाल लेता।

अक्तूूबर माह में एक पीडि़त ने सदर पुलिस थाना में धोखाधड़ी की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मुकेश कुमार ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी बन बैंक अकाउंट नंबर के की डिटेल मांगी और उसके खाते से डेढ़ लाख रुपए निकाल लिए।

साइबर सेल की टीम ने धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 26 लाल कुमार दास झारखंड के रूप में हुई है। एसपी शालिनि अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगामी छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...