एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने छात्राओं का बढ़ाया हौसला, दिए सफलता के टिप्स

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

पुलिस अधीक्षक मंडी ने आदर्श कन्या पाठशाला जोगेंद्रनगर की छात्राओं से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही उनके निर्धारित लक्ष्य पर कड़ी मेहनत के लिए प्रोत्साहित कर उनके सवालों के जवाब दिए।

महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। छेड़छाड़ व प्रताडऩा पर पुलिस से होने वाली कार्रवाई पर भी अवगत करवाया।

एसपी से रूबरू हुईं छात्राओं ने साइबर क्राइम व शिक्षा से संबंधित कई सवाल भी किए, जिसका सहजतापूर्वक जवाब देकर छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।

महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी कल्याण चंद ठाकुर ने बताया कि सखी वन स्टाप सेंटर की योजनाओं में शामिल बाल विभाग अधिनियम, पोक्सो एक्ट के बारे में जागरूक करने के लिए जिला भर में यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। चार सालों में पंजीकृत 205 मामलों में 195 मामलों का निपटारा वन स्टाप सेंटर मंडी के द्वारा किया गया।

बताया कि पांच तरह की सुविधाएं सेंटर के द्वारा प्रदान की जाती है। इनमें कानूनी, चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक व सामाजिक परामर्श की सेवाएं पीडि़त महिलाओं के लिए उपलब्ध हैं।

शुक्रवार को आदर्श कन्या पाठशाला जोगेंद्रनगर में तय इस कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, बाल विवाह, गुमशुदा, कानूनी एवं पुलिस सहायता पर छात्राओं को जागरूक किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान काउंसलर बीना ठाकुर, अधिवक्ता सृष्ठि देवी ने सखी वन स्टाप सेंटर की कार्यप्रणाली पर अवगत करवाया। मंच संचालन अध्यापिका किरण शर्मा ने किया।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री के स्कूल पहुंचने पर छात्राओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डा. सुनील ने समृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा।

इंटरनेट मीडिया पर अनावश्‍यक पोस्‍ट से बचें

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने छात्राओं का आह्वान किया कि इंटरनेट मीडिया में अनावश्यक पोस्ट से बचें। फेसबुक इंस्टाग्राम में अपनी निजी जानकारी को शेयर करने से बचें।

उन्होंने छात्राओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए। करीब दो घंटे के इस कार्यक्रम में आदर्श कन्या पाठशाला की करीब 500 छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

उन्होंने छात्राओं को बताया कि सफलता हासिल करने के लिए ज्यादा समय पढ़ाई में देने के साथ-साथ खेलकूद में भी रुचि लें। कम उम्र में शादी से होने वाले नुकसान पर भी छात्राओं को जागरूक किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...